30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में नौका डूबने से 26 की मौत

ढाका, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में शीतलाख्या नदी में एक नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना स्थल राजधानी ढाका से लगभग 20 किमी दूर है।

अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के वरिष्ठ ड्यूटी अधिकारी इरशाद हुसैन ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

नौका पर 50 यात्री सवार थे। यह दुर्घटना रविवार को तब हुई, जब इस नौका को किसी और नौका ने टक्कर मार दी।

हुसैन ने आगे कहा कि अज्ञात संख्या में अभी भी लापता लोगों के लिए खोज अभियान जारी है।

“हमें पता चला है कि नौका लगभग 50 यात्रियों को ले जा रही थी। नौका को किनारे लगा दिया गया है।”

बांग्लादेश में नौका परिवहन का एक प्रमुख साधन हैं और उनमें से ज्यादातर में अक्सर क्षमता से ज्यादा यात्री सवार होते हैं।

अन्य ख़बरें

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading