August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोसलपुर पुलिस ने 1.5 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा



जबलपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोसलपुर पुलिस ने 1 किलो 529 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 76 हजार 450 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी भावना तिवारी ने बताया कि 25 अगस्त को पुलिस टीम एनएच-30 हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। बुढ़ागर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ने पर उसकी पहचान राकेश कुशवाहा (40), निवासी ग्राम देवनगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 529 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर महाराजपुर निवासी मुन्ना और गोसलपुर निवासी भूपेंद्र उर्फ छोटू सिंह से गांजा मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, आरक्षक जितेन्द्र, राहुल पटेल, राजीव सिंह और सैनिक नर्मदा पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

ईदमिलाद-उन-नवी पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने निगमायुक्त के निर्देश

Newsdesk

बारिश के बीच जल निकासी के लिए मैदान में नगर निगम की राहत टीमें

Newsdesk

निगम प्रशासन की तत्परता से पिपरिया के विस्थापित परिवार लौटे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading