August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साइबर फ्रॉड के तार तलाशने जबलपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, माढ़ोताल में दबिश

जबलपुर। करोड़ों रुपये के कथित साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दबिश दी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने चिन्हित ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई में दर्ज साइबर अपराध के एक मामले की जांच के दौरान सामने आए वित्तीय लेनदेन और लोकेशन के तार जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र से जुड़े पाए गए। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष टीम जबलपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान 2 से 3 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। उनसे साइबर ठगी से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और अन्य डिजिटल गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्धों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए फर्जी या म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने में किया गया हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ के साथ डिजिटल साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

अन्य ख़बरें

सिवनी सीएफ का अतिरिक्त प्रभार डीएफओ स्तर के अधिकारी को, वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में फैसले पर सवाल

Newsdesk

जनसुनवाई में आए 106 आवेदन, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

Newsdesk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जबलपुर दौरे की तैयारियां तेज, डुमना एयरपोर्ट पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading