August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधानसभा अध्यक्ष का सर्किट हाउस में आत्मीय स्वागत



जबलपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का जबलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री तोमर से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी ‘इन्दु’, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष  प्रशांत केशरवानी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, अंचल सोनकर, प्रभात साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का आत्मीय स्वागत किया और विभिन्न स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
श्री तोमर अपने जबलपुर प्रवास के दौरान आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखा गया।

अन्य ख़बरें

बरगी बांध के 9 गेट से हो रही है पानी की निकासी, भीड़ बढ़ने से लगा जाम

Newsdesk

साइबर फ्रॉड के तार तलाशने जबलपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, माढ़ोताल में दबिश

Newsdesk

साइबर अपराध से सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading