August 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जबलपुर दौरे की तैयारियां तेज, डुमना एयरपोर्ट पर हुई उच्चस्तरीय बैठक



जबलपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को डुमना एयरपोर्ट में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के साथ एनएसजी, एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में राजनाथ सिंह के आगमन एवं प्रस्थान, एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था, कारकेड के संचालन, निर्धारित मार्ग, सुरक्षा मानकों तथा वीएफजे में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को वीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की व्यवस्थाओं को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, एनएसजी तथा वीएफजे के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष का सर्किट हाउस में आत्मीय स्वागत

Newsdesk

बरगी बांध के 9 गेट से हो रही है पानी की निकासी, भीड़ बढ़ने से लगा जाम

Newsdesk

साइबर फ्रॉड के तार तलाशने जबलपुर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, माढ़ोताल में दबिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading