सावन के पवन मास ओर अंतिम सोमवार को सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित श्री राजेश पाठक जी के निज निवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान देवादिदेव महादेव का रुद्राभिषेक पूजन संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मावलम्मी ने पहुंचकर पूजा पाठ कर पुण्य लाभ अर्जित किया । साथ कार्यक्रम की समाप्ति में विशेष प्रसाद का आयोजन भी सभी भक्तो के लिए रखा गया था ।
कार्यक्रम के आयोजक पंडित राजेश पाठक ने बताया कि जल, दूध , दही , शहद ,शक्कर और बेलपत्र की धाराओं से महादेव का अर्चन किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य विश्व के साथ जनकल्याण में भगवान महादेव की कृपा बनी रहे ।


