26.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महापौर के निर्देश पर एम.आई.सी. सदस्य ने संभाग में ली बैठक*


जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के निर्देश पर संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो के संबंध में एम.आई.सी. सदस्य एवं संभाग क्रमांक 10 के अध्यक्ष दामोदर सोनी, क्षेत्रीय पार्षद निशांत झरिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर और अनुराग दहिया, अपर आयुक्त विद्यानंद वाजपेई एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में एम.आई.सी. सदस्य एवं संभाग क्रमांक 10 के अध्यक्ष दामोदर सोनी ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा और प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती प्रियंका यादव सहित फील्ड सुपरवाइजरों को वार्डों में नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नालियों की तलीझार सफाई और कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने संभागीय यंत्री अनिकेत गोरिया और उपयंत्री अनिल विश्वकर्मा को भी क्षेत्र में जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी करने और बारिश से प्रभावित मार्गों की तुरंत मरम्मत कराने कहा। उन्होंने बैठक में सभी वार्डों में पर्याप्त दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और लीकेज की समस्याओं को तत्काल सुधारने पर बल दिया।
क्षेत्रीय पार्षद निशांत झरिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर और अनुराग दहिया ने क्षेत्रीय नागरिकों से जुड़ी प्राथमिकताओं को साझा किया, जिस पर संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संभाग अध्यक्ष दामोदर सोनी एवं अपर आयुक्त विद्यानंद वाजपेई ने स्पष्ट किया कि नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएं सुगमता से प्राप्त हो सकें।

अन्य ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

Newsdesk

48 घंटे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी चलने योग्य : महापौर
वर्षा ऋतु के बाद 7 दिन

Newsdesk

समूह से जुड़कर अनिता ने बदली जिंदगी की तस्वीर, अब पशु सखी और बीमा सखी का कर रही कार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading