सी टाइम्स
प्रादेशिक

गढा नगर निगम के क्वार्टर की टॉयलेट सुविधा छीनी

जबलपुर। गढा के रामलीला मैदान से लगे नगर निगम के क्वार्टर्स के टॉयलेट को शनिवार की शाम बंद कर दिया है। मौजूद सार्वजनिक टॉयलेट को भी तोड़ दिया गया है। टॉयलेट तोड़े जाने से संक्रमित मालवा सब्जी व्यापारियों के बीच पहुंच गया है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है।
रामलीला मैदान के पास रहने वाले लोगों ने बताया है कि शनिवार की शाम अचानक जेसीबी लाकर सार्वजनिक टॉयलेट को गिरा दिया गया है। क्वार्टर वाले उपयोग कर रहे टॉयलेट को भी बंद कर दिया गया। इस जगह से निकले मालवा को रामलीला मैदान के किनारे देर लगा दिया है। इस मलबे की वजह से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। इसके बीच ही सब्जी व्यापारी बैठ रहे हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस टॉयलेट का उपयोग बाजार आने वाले लोग करते हैं। इसके साथ ही यहां मौजूद बाजार वाले भी इसी का इस्तेमाल करते थे। यह टॉयलेट क्यों तोड़ दिया गया है? किसके इशारे पर यह काम किया गया है? यह एक पहेली बना हुआ है। लोगों का यह आरोप है की रामलीला मैदान वालों ने ही यह कृत किया है।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading