सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बाल एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी


सिवनी- महिला थाना सिवनी द्वारा 9 सितंबर को शासकीय माध्यमिक विद्यालय बींझावाड़ा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, यातायात नियम, नशे के दुष्प्रभाव तथा गुड टच-बैड टच सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। विद्यार्थियों से व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, पासवर्ड और ओटीपी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आपात स्थिति में डायल-112, महिला संबंधी सहायता के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर फ्रॉड की स्थिति में 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल तरीके से समाधान किया।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर, प्राचार्य संध्या इरकने, शिक्षक ममता चंद्रवंशी, कविता रहंगडाले एवं कीर्ति सनोडिया सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

NSA आदेश रद्द, हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड की सत्यता पर उठाए सवाल

Newsdesk

शराब दुकानों से कथित वसूली के आरोप पर सियासत गरम, ऑडियो के बाद कर्मचारियों के वीडियो जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading