September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नहर पुलियों की संकीर्णता से हादसों का खतरा, चौड़ीकरण और मार्ग सुधार को लेकर अधिकारियों से चर्चा



कान्हीवाड़ा- क्षेत्र में नहरों की पुलियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं एवं आवागमन की परेशानियों को लेकर आज कान्हीवाड़ा क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न नहर पुलियों को चौड़ा एवं सीधा करने तथा आवश्यकतानुसार मार्गों के सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कृषकों एवं आमजनों द्वारा लगातार इस समस्या को संज्ञान में लाया जा रहा था। लोगों के अनुसार मटियाटोला के पास तथा मटियाटोला-सहसपुरी के बीच जुर्रतरा वितरक नहर की पुलियां, साथ ही कान्हीवाड़ा-खेरी मार्ग एवं गौघाट-थाँवरी मार्ग की नहर पुलियां सकरी एवं घुमावदार होने के कारण आवागमन में परेशानी पैदा कर रही हैं। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, छात्र-छात्राएं एवं आमजन आवागमन करते हैं।

बैठक में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इन सभी पुलियों को चौड़ा एवं सीधा करने, साथ ही जहां आवश्यक हो वहां संबंधित मार्गों को भी सीधा एवं सुगम बनाने के संबंध में कार्यवाही करने को कहा गया। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने पर जोर दिया गया, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

बैठक में एसडीओ उदयभान सिंह, ईई प्रेम नारायण नाग, अमरीश श्रीवास्तव एवं सब इंजीनियर मनीष शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर (बब्बू पटेल) जुड़तरा, प्रकाश पटेल (थाँवरी), छोटे भैया (चुटका), बाबा भाई, डॉ. एम.एल. अरोड़िया, साजिद पटेल, मधु सोनी (कान्हीवाड़ा मंडल अध्यक्ष), गोपाल ठाकुर (आमाकोला), राजेश अवधिया, दिलीप रक्साल (जिला कांग्रेस महासचिव), सोहेल पटेल, रितेश साहू, विजय ठाकुर (सेक्टर अध्यक्ष), सेवकराम ठाकुर, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रोहित सिंह ठाकुर एवं महाप्रसाद ठाकुर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

बैठक में जनसुरक्षा से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading