किरनापुर:- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के खेल मैदान में जिला स्तरीय 17 वर्ष और 19 वर्ष वर्ग की एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता का आज विधिवत उद्घाटन हुआ।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष राणा कल्याण सिंह व उपाध्यक्ष भुवन भाऊ राहंगडाले प्रमुख अतिथि में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि में योगराज भास्कर जनपद सभापति रहे। श्री गणेश प्रसाद सोनी,एन सी परिहार प्राचार्य हाईस्कूल पाला, आयोजक प्राचार्य श्रीमती अनीता तारन, एवं जिला क्रीड़ा निरीक्षक दीपक गिरी गोस्वामी रहे। आज़ के कार्यक्रम में 100मी.400मी.,1500मी.,3000मी, दौड़, लम्बी कूद,गोला फेंक, प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता संपन्न कराने में हरिश धुवारे पीटीआई, सुरेंद्र चित्रीव आयोजक पीटीआई, राजेश बिसेन, राजेंद्र सहारे, विजय बोपचे,जय ठाकरे, सोमनाथ पटले,डिलेन्द्र राहंगडाले। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना और मार्च पास्ट के माध्यम से किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। अध्यक्षता कर रहे राणा कल्याण सिंह ने जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही।
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गणेश प्रसाद सोनी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का विकास खेल मैदान से ही संभव है। किसी भी खेल में हार और जीत चलती रहती है। हारने वाली टीम को अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए और जीतने वाली टीम को और आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।


