भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को प्रसिद्व मंदिर मे अपार भक्तो के बीच दो दिवस तक मनाया गया जन्मोत्सव
वारासिवनी….नगर के प्रसिद्व क्रष्णावतारी श्रीरामदेव बाबा मंदिर मे इस साल भी परपंरा के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को बाबा को जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल भी विशेष रूप से एक भक्त के रूप मे उपस्थित रहे। जिन्होने प्रतिक्रिया मे कहा की बाबा रामदेव ने हमेशा समाज के सभी वर्गो को एक समान मानने का संदेश दिया है।
क्रष्णावतारी श्रीरामदेव बाबा मंदिर की टीम से संतोष चैहान ने बताया की इस साल भी जन्मोत्सव कार्यक्रम दो दिवसीय तक मनाया गया है। प्रथम दिवस शनिवार की रात्रि मे भजन संध्या के माध्यम से बाबा की लीला का गुणगान किया गया। जिसमे गोंदिया महाराष्ट से प्रसिद्व भजन गायक राजू अग्रवाल व दर्पण अग्रवाल की टीम ने देर रात्रि तक एक से बढकर एक भजनो की प्रस्तुति देकर भक्तो को भावविभोर कर दिया।
इसी तरह दूसरे दिवस रविवार को प्रात समय बाबा के पगलिए का अभिषेक के पश्चात, विशेष पूजन, महाआरती व हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे अधिक संख्या मे भक्तो की उपस्थिती ने कार्यक्रम को अपार सफलता प्रदान की। प्रात से शाम तक हजारो भक्तो ने भोजन रूपी महाप्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ भी लिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया मे कहा की पिछले कई सालो से भक्तो के उत्साह ने एक छोटे से मंदिर को जंहा विशालता प्रदान की है। वही मंदिर के कार्यक्रमो मे एक अनोखी दिव्यता और चमक देखी जा रही है। बाबा रामदेव ने सदैव वंचित वर्ग व गरीबो के कल्याण के लिये अपना जीवन समर्पित किया है। उनका अवतार अन्याय, अत्याचार और बुराईयो को नाश करने और धर्म की स्थापना के लिये हुआ था।


