*सैटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े मीडिया कर्मियों ने एकजुट होकर बनाई एसोसिएशन*
*पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ति*
सिवनी- जिले में सेटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े मीडिया कर्मियों की रविवार को बारापत्थर स्थित होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मीडिया कर्मियों के हितों और आपसी समन्वय को लेकर संगठन बनाने पर सहमति बनी।
बैठक में सर्वसम्मति से ‘सिवनी टीवी न्यूज एसोसिएशन’ के नाम से संगठन का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत और एक राय से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया।
संगठन में जी न्यूज के जिला संवाददाता प्रशांत शुक्ला एवं इंडिया टीवी के जिला संवाददाता शिवशंकर उर्फ सोनू गुप्ता राकेश नगफासे (न्यूज नेशन), को संरक्षक, इंडिया न्यूज के जिला संवाददाता सुखदेव कुमार को जिला अध्यक्ष, आजतक के जिला संवाददाता पुनीत कपूर को उपाध्यक्ष, टीवी 9 भारतवर्ष के जिला संवाददाता विनोद सोनी को कोषाध्यक्ष, एनडीटीवी के जिला संवाददाता जितेंद्र भारद्वाज को सचिव, आईबीसी24 के जिला संवाददाता अंकित रजक को सह सचिव बनाया गया।
वहीं आईएनडी 24 के जिला संवाददाता विशाल भारद्वाज एवं बंसल न्यूज के जिला संवाददाता विनोद यादव को सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में प्रशांत शुक्ला (जी न्यूज), पुनीत कपूर (आजतक), सुखदेव कुमार (इंडिया न्यूज),राकेश नगफासे (न्यूज नेशन),राजकिशोर पाठक (साधना न्यूज), जितेंद्र भारद्वाज (एनडीटीवी), दिनेश ठाकुर (टाइम्स नाव नवभारत), संजीव क्रीडिया (विस्तार न्यूज), राजेंद्र ‘पिंटू’ तरवरे (स्वराज एक्सप्रेस), अंकित रजक (आईबीसी24), विशाल भारद्वाज (आईएनडी24), आदिल खान (अनादि टीवी), विनोद सोनी (टीवी9 भारतवर्ष) एवं विनोद यादव (बंसल न्यूज) सहित अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।संगठन के गठन के बाद उपस्थित मीडिया कर्मियों ने पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।


