25.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेंट गेब्रियल स्कूल में सतर्कता जागरूकता प्रतियोगिता



विद्यार्थियों ने पोस्टर और रंगोली से दिया सत्यनिष्ठा का संदेश
जबलपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सेंट गेब्रियल स्कूल, रांझी में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। 7 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखा गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने के कारण प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया।
मुख्य आयकर आयुक्त जबलपुर श्रीमती सविता बुन्दस के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और सत्यनिष्ठा का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग के जूनियर वर्ग में कक्षा 7वीं की घूनिष्ठा सिंह बनाफर ने प्रथम, कक्षा 6वीं की अविका ने द्वितीय तथा कक्षा 8वीं के अर्श और कक्षा 5वीं के हर्षवर्धन गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 10वीं के यश पटेल प्रथम, कक्षा 9वीं की मनाली कुरील द्वितीय और कक्षा 10वीं ए के आरुष यादव तृतीय स्थान पर रहे।
रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 7वीं की अंशिका दुबे ने प्रथम, कक्षा 6वीं की साक्षी कुमारी और कक्षा 8वीं की धृति कुशवाहा ने द्वितीय तथा कक्षा 5वीं की आन्या और कक्षा 8वीं की जिया यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 12वीं की पूर्वी जैन प्रथम, कक्षा 9वीं की अवनि गोदियाल द्वितीय और कक्षा 9वीं की अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।
आयकर विभाग की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी वी.जे. सतीश, आयकर अधिकारी आशुतोष चटर्जी और आयकर निरीक्षक संजय गोदारा उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य ब्रदर शाजी जोसफ और उपप्राचार्य अनिल भक्त का विशेष सहयोग रहा।
गौरतलब है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के निर्देशानुसार 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading