21.4 C
Jabalpur
October 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

धूम धाम से निकली गोविंदगंज रामलीला की राम बारात
जुलूस मार्ग में उत्साह, निवाड़गंज में बना जनवासा
जबलपुर। गोविंदगंज रामलीला की 162वीं  श्रीराम बारात आज शुक्रवार शाम धूमधाम और श्रद्धामय वातावरण में निकली। अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने बताया कि श्रीरामबारात शायं सात बजे रामलीला प्रांगण से प्रारंभ हुई। नगर के जनप्रतिनिधि और विशिष्ठजन भगवान की पूजन-अर्चन कर बारात में शामिल हुए। बारात में सबसे पहले भगवान् गनपति था। उसके बाद गुरुवर विश्वामित्र के साथ दूल्हा बने भगवान राम, अनुज लक्ष्मण, महाराज दशरथ के साथ भरत-शत्रुघन सहित कई धर्ममयी झांकियां शामिल होंगी। बारात में राधा कृष्ण की चलित झांकी ने सबका मन मोह लिया। बारात में भगवान शिव, ब्रह्मा विष्णु, महेश, सूर्य, इंद्र आदि देवी देवता शामिल थे। बारात रामलीला भवन से गुड़हाई, कोतवाली, कमानिया, फुहारा, बड़े महावीर, पांडे चौक, बल्देवबाग, चेरीताल, गोपालबाग, दमोह नाका होते हुए वापस रामलीला प्रांगण में संपन्न हुई।

निवाड़गंज में जनवासा-

श्री तिवारी ने बताया कि परंपरा अनुसार पंचकोषी मंदिर निवाड़गंज में भगवान की बारात का जनवासा रहा। यहां की व्यवस्था नगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, संजय गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा की गई। जनवासे में दूल्हा बने श्रीराम सहित चारों भाइयों और अन्य बारातियों का स्वागत किया गया।  बारात का रास्ते भर स्वागत हुआ।  यात्रा मार्ग के समस्त प्रतिष्ठान, आसाव में तोरण द्वार लगे थे। सभी ने प्रभु की झांकी का पूजन अर्चन और स्वागत किया।

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

रामपुर छापर में बनेगा नमो उद्यान, 17,500 पौधों से विकसित होगा हरित क्षेत्र

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading