25.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व


बालाघाट, 09 अक्टूबर 2026।  सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी के कक्षा 12वीं गणित संकाय के प्रतिभावान छात्र प्रियांश उमाशंकर बिसेन का आगामी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर (IAF) के लिए भारतीय दल में चयन हुआ है। प्रियांश 65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से वारासिवनी सहित पूरे बालाघाट जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

प्रियांश की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री मोहित डहेरिया एवं सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

प्रियांश की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री हुमराज पटले एवं समस्त शिक्षकगणों ने पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रियांश की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इसमें उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियांश अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय प्राचार्य श्री पटले ने बताया कि  खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी चयन पत्र में प्रियांश के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई है। उनके चयन से विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी है। सभी ने प्रियांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

अन्य ख़बरें

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद

Newsdesk

रामपुर छापर में बनेगा नमो उद्यान, 17,500 पौधों से विकसित होगा हरित क्षेत्र

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading