25.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोहलपुर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर, 10 लाख के 9 दुपहिया वाहन बरामद



दो विधिविवादित बालक भी शामिल, सिविल लाइन सहित शहर के कई थाना क्षेत्रों से चुराए थे वाहन
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक और दो विधिविवादित बालकों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी के नौ दुपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी कर अहमद नगर की झाड़ियों में छिपाकर रखे थे।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद नगर बस स्टॉप के पीछे बिना नंबर की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल लेकर तीन युवक खड़े हैं और उसे बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम फैजान खान उर्फ फिज्जू (18), निवासी चारखंबा, थाना गोहलपुर बताया, जबकि अन्य दो की उम्र 17-17 वर्ष बताई गई। मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने उक्त यामाहा मोटरसाइकिल सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा गोहलपुर क्षेत्र से तीन, लॉर्डगंज से एक, ओमती से दो, ग्वारीघाट से एक और कोतवाली क्षेत्र से एक दुपहिया वाहन चोरी कर अहमद नगर की झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया। इस जानकारी पर पुलिस ने अन्य आठ वाहन भी बरामद किए।

बरामद वाहनों में यामाहा एफजेड, सुजुकी एक्सेस-125, होंडा एक्टिवा, हीरो स्प्लेंडर प्लस, होंडा साइन और बजाज पल्सर एनएस शामिल हैं। इनमें गोहलपुर क्षेत्र के दो चोरी के मामलों में अपराध क्रमांक 633/26 और 638/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में प्रकरण दर्ज पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए युवक की गिरफ्तारी दर्ज की है। अन्य वाहनों के मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रितेश पांडे, उपनिरीक्षक रवि सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक हरेराम ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव तथा आरक्षक समरेंद्र, अभिरंजन सिंह, आलोक यादव, गोपाल राय और लालजी की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

प्रियांश बिसेन का अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग टूर के लिए चयन
65 किलोग्राम राइट हैंड श्रेणी में भारतीय दल का करेंगे प्रतिनिधित्व

Newsdesk

भगवान को दुल्हा रूप में देख पुलकित हुए श्रद्धालु

Newsdesk

रामपुर छापर में बनेगा नमो उद्यान, 17,500 पौधों से विकसित होगा हरित क्षेत्र

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading