24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्लग 1: मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ 10 दिसंबर से आंदोलन का शंखनाद



स्लग 2: एसआईआर में नाम जोड़ने-काटने की कथित साजिश बंद करने और कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
जबलपुर में अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति ने मानवाधिकारों के हनन, बेरोजगारी और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 10 दिसंबर 2026 से लगातार आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम जोड़ने और काटने को लेकर कथित साजिश पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों के संघीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उच्च पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी सवाल उठाए। अजय पाण्डेय ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अस्थायी कर्मचारियों, वेतनभोगी कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के पात्रों को राहत देने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। समिति ने स्पष्ट किया कि इन मांगों को लेकर मानवाधिकारों की रक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आंदोलन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

कांग्रेस का ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ अभियान, 2028 के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग

Newsdesk

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता
शहडोल

Newsdesk

Leave a Comment