हमने क्षेत्र के क्या विकास कार्य करवाए,जनता को सब दिखाई दे रहा -विवेक पटेल**वारासिवनी*- जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकड़ी में लगभग 4 करोड़ रुपयों से साकड़ी पाचोटोला से डांगोरलीघाट तक 2 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी बनने वाली सीसी सड़क का क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल ने भूमिपूजन किया।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सड़क निर्माण विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम में पहुंचते ही ग्रामीणों ने विधायक विवेक पटेल का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।जिसके पश्चात विधायक विवेक पटेल ने खुदाली मारकर भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ।इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप जयसवाल,ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत,सुनील राणा,तेजराम नगपुरे,खैरलांजी जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद लिल्हारे,जिला पंचायत सदस्य ऋषि मधु शुक्ला,पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोकुल प्रसाद गौतम,सुदेश गुड्डू सोनी,राजकुमार चौधरी,चिंटू जैन,संदेश बिसेन,अशोक लिल्हारे,अनिल उइके,गंगाराम मरठे,मनोज हेड़ाऊ, मुदित अग्रवाल,रवि पंचेश्वर सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
*क्षेत्र में विकास के साथ ही रोजगार को मिलेगा बढ़ावा-विवेक पटेल*
क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि मैं जब वारासिवनी नगर पालिका अध्यक्ष था।मुझे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया था।सरकार किसी भी पार्टी की हो।काम करने की मंशा होनी चाहिए।मै जब भी भोपाल जाता हु।विभागीय मंत्री के मिलकर काम लाता ही हु।ये सब आपके आशीर्वाद से हो रहा है।ग्राम साकड़ी से पाचोंटोला सड़क बनने के बाद क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।स्थानीय निवासियों को मरीजो को स्वास्थ्य सम्बन्धित इलाज के लिए महाराष्ट्र जिला गोंदिया जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।बारिश के समय यह मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका था।वहीं इस मार्ग पर पढ़ने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका था।जिससे कारण कुछ हादसे भी हो चुके है।लेकिन अब सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी।क्षेत्रों में सड़क,शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों का क्रियान्वयन ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और किसानों को सुविधा मिलेगी।


