April 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

क्रिस प्रैट को पत्नी कैथरीन से ‘क्वारंटीन हेयरकट’ मिला

Chris Pratt gets ‘quarantine haircut’ from wife Katherine.

लॉस एंजेलिस, 8 मई| हॉलीवुड स्टार क्रिस प्रैट को अपनी पत्नी कैथरीन श्वार्जऩेगर से ‘क्वारंटीन हेयरकट’ मिला है और वह अपनी पत्नी के इस कौशल से चकित हैं। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रैट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में श्वार्जनेगर की तस्वीरों को पोस्ट करके अपने बाल कटवाने के अनुभव को साझा किया।

प्रैट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी पत्नी उनके बाल काटने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। प्रैट ने लिखा, “अब इसे बंद करने का समय है!”

तस्वीर में, प्रैट के बाल उलझे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी उनके सिर के पास इलेक्ट्रिक क्लिपर्स रखे हुए हैं और उनके बाल काटने के लिए तैयार हैं।

एक अन्य तस्वीर में, उन्होंने लिखा, “स्वीकार करना चाहिए कि मेरी पत्नी ने बहुत अच्छा काम किया है।” इसमें प्रैट के बाल साफतौर पर कटे हुए दिखते हैं।

‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी’ स्टार ने अपने बाल कटवाने की कहानी अपने सिर की एक और फोटो डालकर खत्म किया।

इस बीच प्रैट और श्वार्जऩेगर ने हाल ही में साझा किया था कि वे पहले बच्चे के अभिभावक बनने वाले हैं।

प्रैट का श्वार्जऩेगर के साथ पहला बच्चा होगा जबकि प्रैट का पहले से ही पूर्व पत्नी एना फारिस के साथ एक बेटा जैक है।

अन्य ख़बरें

मैं शोर नहीं, सिर्फ अपने काम में भरोसा रखता हूं : अभिनेता किशन दास

Newsdesk

भूत-बंगला’ ने बदली वामिका गब्बी की किस्मत, बनी करियर की पहली 100-करोड़ी फिल्म

Newsdesk

सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार नागार्जुन, तब्बू के साथ शुरू की करियर की 100वीं फिल्म

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading