32.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 41 लाख के पार, 2 लाख 85 हजार से अधिक की मौत

As the world grapples to deal with the unseen enemy COVID-19 (coronavirus), DocuBay – the global premium video-on-demand membership service designed to explore documentaries – brings a 50-minute feature titled ‘Epicenter: 24 hours in Wuhan’. The documentary is a humane and compassionate story, highlighting how the people of the Chinese city of Wuhan banded together to fight the COVID-19 outbreak.

 वाशिंगटन, 12 मई | कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 41 लाख के पार पहुंच गया है। पौने तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह के अपने नवीनतम अपडेट में कहा, “दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक कुल 41 लाख 75 हजार 284 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से दो लाख 85 हजार 971 लोगों की मौत हो चुकी है।”

कुल 13 लाख 47 हजार 388 मामलों के साथ कोरोवावायरस महामारी से पूरे विश्व में अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद स्पेन में 2 लाख 27 हजार 436, ब्रिटेन में 2 लाख 24 हजार 332, रूस में 2 लाख 21 हजार 344, इटली में 2 लाख 19 हजार 814, फ्रांस में 1 लाख 77 हजार 547, जर्मनी में 1 लाख 72 हजार 576, ब्राजील में 1 लाख 69 हजार 143, तुर्की में 1 लाख 39 हजार 771 और ईरान में 1 लाख 9 हजार 286 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मौत के आंकड़ों की बात करें तो कुल वैश्विक मौतों 285971 में से 80397 मौतों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है।

कोरोना संक्रमण के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 141 मौतों के साथ ब्रिटेन, 30 हजार 739 मौतों के साथ इटली, 26 हजार 646 मौतों के साथ फ्रांस और 11 हजार 625 मौतों के साथ ब्राजील शामिल है।

अन्य ख़बरें

जर्मन वायुसेना के विशेष विमान से बर्लिन पहुंचे राजनाथ सिंह, लड़ाकू विमानों ने किया एस्कॉर्ट

Newsdesk

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

Newsdesk

पाकिस्तान के अटक में सोना खनन: जिनकी जमीन उन्हीं पर मुकदमा दर्ज, मचा बवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading