30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कोरोना ने ली 60 लोगों की जान, 15 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

ढाका, 16 जून (आईएएनएस)| बांग्लादेश सरकार ने बुधवार को लॉकडाउन को 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया, क्योंकि पूरे देश में अभी भी कोविड-19 संक्रमण दर चिंताजनक बनी हुई है। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा।

कैबिनेट डिवीजन ने बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

इसने एक बयान में कहा कि आपातकालीन सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि बाकी सब कुछ सीमित स्तर पर खुला रहेगा। सुबह छह बजे से रात दस बजे तक आधी क्षमता से रेस्टोरेंट संचालित हो सकते हैं, लेकिन सभी पर्यटन स्थल, रिसॉर्ट, सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र बंद रहेंगे।

सार्वजनिक परिवहन भी स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए अपनी आधी क्षमता से संचालित होंगे।

मौजूदा लॉकडाउन 6 जून को विस्तारित किया गया था, जो कि 16 जून की मध्यरात्रि तक लागू किया गया था।

पिछले 24 घंटों में रैपिड एंटीजन परीक्षणों सहित 24,807 नमूनों के परीक्षण के बाद, 3,956 और कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 60 कोविड-19 रोगियों की मृत्यु हो गई है।

इसके बाद अब देश में संक्रमण की वजह से कुल मौतों की संख्या बढ़कर 13,282 हो गई है। स्वास्थ्य निदेशालय ने एक बयान में कहा कि अब तक कुल 773,752 लोग इस अत्यधिक संक्रामक महामारी से उबर चुके हैं।

देश में अब तक कुल 837,247 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कोविड दर 16.62 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बांग्लादेश में 8 मार्च, 2020 को पहला कोरोनावायरस मामला सामने आया था, वहीं 18 मार्च, 2020 को देश में कोरोना संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई थी।

अन्य ख़बरें

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading