जम्मू, 26 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि श्रीनगर से जम्मू जा रहा एक ट्रक रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमलवास में एक टेंपो यात्री वाहन से टकरा गया।
“इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उत्तर प्रदेश के बिजनौर के 12 गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गए।”
पुलिस ने कहा, ‘घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’
पुलिस ने बताया कि इस घटना में बनिहाल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।


