34.7 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

मनवीर गुर्जर ने लॉकडाउन के गिनाए फायदे

Mumbai: “Bigg Boss” season 10 winner Manveer Gurjar during a programme in Mumbai on Feb 1, 2018.

मुंबई, 18 मई | रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर फिलहाल मुंबई में हैं और इस दौरान उन्होंने लोगों से जारी लॉकडाउन के इस दौर को सकारात्मकता के साथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा, “सोशल डिस्टेंसिंग के फायदों में से एक यह है कि इसने हमें अपने लिए एक अत्यावश्यक स्थान उपलब्ध कराया है। बाहरी दुनिया से अगर हम कम मात्रा में संपर्क स्थापित करेंगे, तो दूसरों को खुश करने के बारे में हमें चिंतित नहीं रहना पड़ेगा और अन्य लोगों की अपेक्षा हम अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दे सकते हैं।”

वह आगे कहते हैं, “यह अब खुद को आगे रखने का वक्त है और आप अपने मन व पसंद के मुताबिक चीजों को करें व सुकून से रहें। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी अपने लिए कुछ स्नेह पाने के काबिल हैं।”

मनवीर ने यह भी कहा, “यह अपने पुराने कौशल को संशोधित करने का एक अच्छा वक्त है। हम सभी के पास कुछ ऐसे गुण हैं, जिन्हें विभिन्न कारणों के चलते जारी नहीं रखा गया है। यह उन्हीं पुराने गुणों को फिर से निखारने का एक मौका हो सकता है और इस दौरान आप यह भी जान सकते हैं कि इस एक विशेष चीज के साथ प्यार में पड़ने की वह खास वजह क्या रही होगी।”

अन्य ख़बरें

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

14 साल पुरानी खटास भूलीं सुनीता आहूजा, शो के दौरान भांजे कृष्णा अभिषेक ने पैर पकड़कर माफी मांगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading