37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र में सिर्फ रेड और ग्रीन जोन होगा: शिवराज

Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan and other legislators arrive at the state assembly wearing masks, in Bhopal on March 24, 2020. With the Opposition abstaining due to “Corona curfew” the new Chief Minister of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan won a unanimous trust vote on Tuesday. The Assembly proceedings began at 11 a.m. but not a single Congress MLA arrived to attend the House and the vote of confidence turned into a farcical exercise. All MLAs favoured the government.

भोपाल, 18 मई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्र मण को लेकर सिर्फ दो- रेड और ग्रीन जोन होंगे। राज्य के दो संपूर्ण जिलों इंदौर व उज्जैन को रेड जोन में शामिल किया गया है।

प्रदेश की जनता के नाम जारी अपने संदेश में सोमवार की रात को चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा, “जान और जहान को बचाना है, आर्थिक गतिविधियां शुरू करनी हैं। इसके लिए विभिन्न वर्गो को लोगों से बातचीत करके लॉकडाउन के चौथे स्वरूप को तय किया गया है। प्रदेश में अब सिर्फ दो- रेड और ग्रीन जोन ही होंगे।”

चौहान ने आगे कहा कि दोनों ही जोन में कंटेनमेंट एरिया और उससे लगा बफर एरिया हेागा। कंटेनमेंट एरिया में सिर्फ अत्यावश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी। इन जोन के भीतर आना और जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाएगी। चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी, इन क्षेत्रों में किसी तरह की औद्योगिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। इन क्षेत्रों के बाहर उद्योग संचालित किए जा सकेंगे।

चौहान ने आगे बताया कि राज्य में इंदौर व उज्जैन के संपूर्ण जिले रेड जोन में होंगे। जिलों में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तक संक्रमण है। इसके अलावा भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर, खंडवा व देवास के नगर पालिक निगम क्षेत्र, मंदसौर, धार, कुक्षी व नीमच के नगरपालिका क्षेत्र रेड जोन में होंगे। इनके अलावा सभी शेष जिले ग्रीन जोन में होंगे।

अन्य ख़बरें

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading