September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनसीबी के समीर वानखेड़े ने पुलिस पर लगाया ‘निगरानी’ का आरोप, शिकायत दर्ज

बई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि यहां कुछ पुलिसकर्मी उनका और उनके अधिकारियों का ‘अवैध रूप से पीछा’ कर रहे हैं।

वानखेड़े ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इस संबंध में ओशिवारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि उन्होंने ब्योरा नहीं दिया।

उन्होंने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उनका कुछ लोग सादे कपड़ों में कथित तौर पर अनधिकृत ‘निगरानी’ कर रहे हैं।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की।

वानखेड़े और उनकी टीम एक लक्जरी क्रूज जहाज पर सवार एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद सुर्खियों में हैं।

अन्य ख़बरें

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading