September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बाढ़ से निपटने को लेकर कैग ने केरल सरकार की आलोचना की

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर (आईएएनएस)| नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में राज्य में आपदा प्रबंधन को लेकर पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार की आलोचना की है। गुरुवार को विधानसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य की जल नीति में बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों की योजना का कोई जिक्र नहीं है।

यह बताता है कि राज्य जल नीति को राष्ट्रीय जल नीति की तर्ज पर संशोधित नहीं किया गया है और राज्य के पास बड़े पैमाने पर बाढ़ से निपटने का तरीका नहीं है।

रिपोर्ट में मौसम की भविष्यवाणी और समय पर उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी के अभाव में भी खामियां पाई गई हैं।

केरल को 2018 में एक सदी में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा है और अगले साल भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। हालांकि, विजयन ने अपनी सरकार द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के तरीके की सराहना की और अपने चुनाव अभियानों के दौरान इसे तुरुप का इक्का के रूप में इस्तेमाल किया था।

अब, सीएजी की आलोचना के बाद विपक्षी दलों के पास विजयन सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading