19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

टेक्नो ने 13 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा के साथ 7999 रुपये में लॉन्च किया स्पार्क-5

TECNO SPARK 5.

नई दिल्ली , 21 मई | ट्रांशन होल्डिंग्स के स्वामित्व वाली वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने गुरुवार को अपना नया बजट स्मार्टफोन स्पार्क-5 लॉन्च किया, जिसमें 13 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा दिया गया गया है। यह स्मार्टफोन 6.6-इंच के डॉट-इन डिस्प्ले के साथ सिर्फ 7,999 रुपये में बाजार में उतारा गया है। स्मार्टफोन 22 मई से अमेजन पर मिलना शुरू हो जाएगा। यह स्मार्टफोन आइस जेडाइट के साथ-साथ स्पार्क ऑरेंज रंगों में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन 25 मई से 35,000 से अधिक ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

स्मार्टफोन में 6.60-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 गुणा 1600 पिक्सल है। इसमें दो जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ मीडियाटेक हीलियो अ22 चिपसेट लगा है। इसमें एसडी कार्ड के माध्यम से 256 जीबी तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन के रियर पैनल में आपको चार कैमरे मिलेंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एआई कैमरा दिया गया है।

बेहतर फोटोग्राफी अनुभव के लिए फोन में मैक्रो फोटोग्राफी, बोके इफेक्ट, एआई एचडीआर और एआर मोड जैसे फीचर दिए गए हैं।

इस फोन में एंड्रॉएड 10 पर बेस्ड 6.1 एचआईओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5000 एमएएच की बिना निकल सकने वाली दमदार बैटरी लगी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्राहक अब अपने पसंदीदा खुदरा विक्रेताओं के जरिए ऑर्डर को टेक्नो मोबाइल होम डिलीवरी पर क्लिक करके नए ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।

डिवाइस को कोविड-19 के कारण लागू राष्ट्रव्यापी बंद के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों के तहत भेजा जाएगा। दिशानिर्देशों की पालना करते हुए इसकी डिलीवरी 24 घंटे के अंदर कर दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment