September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केरल में भारी बारिश जारी, 7 जिलों में अलर्ट

तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर (आईएएनएस)| दक्षिणी केरल में रविवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी रही, जिससे राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम के कई इलाके जलमग्न हो गए, जबकि कोल्लम जिले के कुछ हिस्सों में सड़कें भी अवरुद्ध हो गई। अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में तेज पश्चिमी हवाएं और एक चक्रवाती परिसंचरण बना जिससे भारी बारिश हुई।

तिरुवनंतपुरम जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विज्ञानियों ने दो और दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है।

तिरुवनंतपुरम के अलावा, कोल्लम, अलाप्पुझा, पठानमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से इन जिलों के कई हिस्सों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इस बीच, इडुक्की नदी का जलस्तर बढ़ गया है और बांध के जलग्रहण क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading