34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पंप बंद

(131101) — LAHORE, Nov. 1, 2013 (Xinhua) — A gas station worker fills motorbikes with petrol at a gas station in eastern Pakistan’s Lahore, Nov. 1, 2013. The Ministry of Petroleum of Pakistan has approved the summary of reduction in prices of petroleum products. (Xinhua/Sajjad)
****Authorized by ytfs****

इस्लामाबाद, 26 मई | पाकिस्तान में डीजल की किल्लत के बाद अब पेट्रोल की आपूर्ति में भी भारी कमी आई है जिसकी वजह से देश के कई शहरों में पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। इस संकट के लिए जिन वजहों को गिनाया जा रहा है उनमें ‘पेट्रोल-डीजल की पाकिस्तान से भारत को होने वाली तस्करी’ का भी उल्लेख है। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुल्क में पेट्रोल पंपों को डीजल के बाद अब पेट्रोल की भी भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नतीजे में कई पंप बंद करने पड़े हैं।

रिपोर्ट में इस किल्लत के लिए अन्य वजहों के साथ-साथ तेल कंपनियों व रिफाइनरियों को दोषी ठहराया गया है। इसमें कहा गया है कि तेल के गिरते दाम के कारण इन कंपनियों ने अघोषित तरीके से इसका स्टॉक रखना कम कर दिया जिसका नतीजा इनकी किल्लत के रूप में सामने आया है।

इसके साथ ही कोरोना संकट के कारण बीते एक महीने से आयात पर रोक ने पेट्रोलियम उत्पाद आपूर्ति की चेन तोड़ दी। सीमा सील होने से ईरान से डीजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। जब आयात की शुरुआत हुई तो अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में जहाज-टैंकर की उपलब्धता कम रही।

रिपोर्ट में कहा गया है, “तेल कंपनियां यह भी दावा कर रही हैं कि भारत में पाकिस्तान के मकाबले तेल की कीमत ‘दोगुना’ होने के कारण पाकिस्तान से तेल तस्करी के जरिए भारत जा रहा है।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में डीजल-पेट्रोल की किल्लत के पीछे सबसे बड़ी वजह तेल रिफाइनरियों का रवैया है जिन्होंने नुकसान के कारण उत्पादन को सीमित कर दिया है। सरकार की चेतावनियों का इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। जितना न्यूनतम तेल भंडार रखना इनके लिए अनिवार्य है, उतना भी यह नहीं रख रही हैं जबकि यह भंडार इनके लाइसेंस की बुनियादी अनिवार्यता है। इसके उल्लंघन पर लाइसेंस छिन सकता है लेकिन इसके बावजूद रिफाइनरी इसका पालन नहीं कर रही हैं।

संकट और लोगों में बेचैनी बढ़ने पर पेट्रोलियम विभाग को स्पष्टीकरण देने के लिए आगे आना पड़ा है। विभाग ने कहा है कि परेशान होने वाली कोई बात नहीं है और ‘देश में ग्यारह दिन तक के लिए तेल का स्टॉक मौजूद है।’ तेल कंपनियों से कहा गया है कि वे सप्लाई बढ़ाएं। बयान में लोगों से अपील की गई है कि वे किसी चिंता में पड़कर पेट्रोल-डीजल की अतिरिक्त खरीदारी न करें।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading