November 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

सुपरमैन के रूप में वापसी कर सकते हैं हेनरी कैविल

Henry Cavill might return as Superman.

लॉस एंजेलिस, 28 मई । डीसी कॉमिक्स की आगामी फिल्म में सुपरमैन क्लार्क केंट के किरदार को दोबारा निभाने को लेकर अभिनेता हेनरी कैविल से बातचीत चल रही है।

वैरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, कैविल से सुरपमैन के किरदार को फिर से निभाने के विषय में चर्चा की जा रही है। यद्यपि अभी तक अभिनेता या वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो के प्रतिनिधियों की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

साल 2013 में आई जैक स्नीडर की फिल्म मैन ऑफ स्टील में कैविल सुपरमैन के किरदार में दिखे थे और इसके बाद साल 2016 में आई बैटमैन वर्सेज सुपरमैन व साल 2017 की फिल्म जस्टिस लीग में भी वह अपने इस किरदार को निभा चुके हैं।

हाल ही में स्नीडर ने लंबे समय से सूर्खियों में रही जस्टिस लीग के स्नीडर कट का ऐलान किया, जिसे एचबीओ मैक्स पर रिलीज किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, कैविल डायरेक्टर्स कट के लिए उपयुक्त नहीं थे। यह वास्तव में डीसी की आने वाली फिल्मों में से एक पर आधारित एक कैमियो होगा, जिसमें एक्वामैन 2, द सुसाइड स्क्वॉड और द बैटमैन शामिल है।

पिछले साल मेन्स हेल्थ को दिए एक साक्षात्कार में कैविल ने इस बात पर जोर देकर कहा था कि वह अभी भी इस भूमिका को छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

उन्होंने कहा था, अभी भी यह किरदार मेरी सूची में शामिल है। यह अभी भी मेरा है। मैं अंधेरे में रहकर चुपचाप बैठे नहीं रहने वाला हूं, क्योंकि इससे संबंधित कई सारी चीजें चल रही हैं। मैंने इस किरदार से मुंह नहीं फेरा है। अभी भी सुपरमैन के लिए काफी कुछ देना बाकी है। कई सारी कहानियां बतानी हैं। इस किरदार की कई सारी वास्तविकताएं, गहराइयां और सच्चाई हैं, जिनमें मैं समाना चाहता हूं। मैं कॉमिक बुक्स में अपनी झलक पेश करना चाहता हूं। यह मेरे लिए जरूरी है। सुपरमैन के किरदार के साथ अभी और न्याय करना बाकी है। स्टेटस है : आप आने वाले समय में देखेंगे।

इस बीच यह ब्रिटिश अभिनेता मिशन इम्पॉसिबल – फॉलआउट में टॉम क्रूज के साथ नजर आए और इसके साथ ही वह नेटफ्लिक्स के द विचर में भी दिखे।

अन्य ख़बरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अभिषेक बच्चन, राकेश रोशन और अन्य, दी अंतिम श्रद्धांजलि

Newsdesk

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

Leave a Comment