30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कथक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नृत्य कला को दुनिया भर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कथक सम्राट के निधन को देश के लिए और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिजनों और प्रशसंकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा , “भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

गृह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए ट्वीट कर कहा ,” प.बिरजू महाराज और कथक एक दूसरे के पूरक व पर्याय थे। उन्होंने भारतीय कला-संस्कृति को विश्वपटल पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, “पंडित बिरजू जी महाराज भारत की कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते थे । उन्होंने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

कथक के दिग्गज बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

अन्य ख़बरें

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading