22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

असम, मणिपुर में भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

गुवाहाटी, 17 जनवरी (आईएएनएस)| पूर्वोत्तर राज्यों असम और मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार को मध्यम तीव्रता के दो भूकंप आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को 28 मिनट के भीतर आए भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

एनसीएस के आंकड़ों के अनुसार, 3.5 तीव्रता का पहला भूकंप दक्षिणी असम में आया। 3.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप सतह से 20 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया, जिससे मणिपुर के कांगपोकपी जिले और आसपास के क्षेत्रों में झटका लगा।

पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार भूकंप से संबंधित अधिकारी चिंतित हैं। भूकंपविज्ञानी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्र मानते हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading