November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : इटली में मौत का आंकड़ा बढ़कर 33 हजार के पार

रोम, 1 जून | इटली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस महामारी के 75 नए मरीज सामने आने के बाद से देश में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हजार 415 हो गई है। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश में अब तक 2 लाख 33 हजार 19 लोग कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डिपार्टमेंट द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के हवाले से कहा, “देशभर में वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों की संख्या में 1 हजार 616 की गिरावट के साथ ही यह आंकड़ा 42 हजार 75 हो गया है।”

इटली में एक दिन पहले की तुलना में 15 मरीजों की कमी के साथ 435 लोग इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में हैं। वहीं, लक्षणात्मक 6 हजार 387 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इस आंकड़े में पहले दिन के मुकाबले 293 मरीजों की गिरावट देखने को मिली है।

दूसरी ओर कुल संक्रमित हुए लोग करीब 84 प्रतिशत यानि कि 35 हजार 253 लोग ऐसे हैं, जिनमें महामारी के लक्षण या तो नहीं है या बेहद कम हैं। टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए ऐसे गैर-लक्षणात्मक लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

अन्य ख़बरें

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment