20.4 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

मप्र : कटनी में टनल हादसे में 2 के शव बरामद

कटनी, 14 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रानी अवंती बाई परियोजना के तहत बनाई जा रही टनल के धंसने से मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए 24 घंटे से ज्यादा समय तक चले राहत और बचाव के अभियान के बावजूद दो मजदूरों को नहीं बचाया जा सका है। मिली जानकारी के अनुसार, टनल के धंसने से मलबे में कुल नौ मजदूर दब गए थे, जिनमें से सात को तो सुरक्षित निकाल लिया गया था, मगर दो मजदूरों केा बचाने की कोशिशें जारी रहीं हालांकि उन्हें बचाने में कामयाबी नही मिली। इन दोनों के रविवार की देर रात को शव बरामद किए गए। इनकी पहचान गोरे लाल कोल और सुपरवाइजर शालिगराम के तौर पर हुई है।

ज्ञात हो कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा रानी अवंतीबाई परियोजना (बरगी डेम) के तहत नर्मदा के जल को जबलपुर से रीवा तक ले जाने के लिए चल रहे काम के दौरान स्लीमनाबाद में एक अंडरग्राउंड टनल बनाने का कार्य चल रहा है। इसी टनल का एक हिस्सा शनिवार की शाम को ढह गया और मलबा गिरा, जिसमे निर्माण कार्य में लगे नौ मजदूर दब गए थे।

टनल के मलबे में दबे मजदूरों केा सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ और पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य चलाया। 24 घंटे से ज्यादा वक्त यह अभियान चला, परिणामस्वरुप सात मजदूरों केा सुरक्षित निकाल लिया गया, मगर दो को नहीं बचाया जा सका।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment