19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगान राजधानी की मस्जिद में बम धमाका, दो की मौत

KABUL, June 2, 2020 (Xinhua) — An Afghan security force member is seen near the site of an explosion in Kabul, Afghanistan, June 2, 2020. One person was killed and three others were wounded in a bomb explosion in downtown Kabul, capital of Afghanistan, on Tuesday, an Interior Ministry spokesman confirmed. (Photo by Rahmatullah Alizadah/Xinhua)

काबुल, 3 जून | मंगलवार को काबुल में एक लोकप्रिय मस्जिद में एक शक्तिशाली बम फट गया, जिसमें कम से कम दो व्यक्ति मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि बम ने लगभग शाम 7:25 बजे (स्थानीय समय) वजीर अकबर खान मस्जिद को निशाना बनाया। जब उपासक शाम की प्रार्थना करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

मस्जिद कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और दूतावासों के कार्यालयों के पास एक उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र में स्थित है।

एरियन ने पुष्टि की कि मस्जिद के मौलवी मुल्ला मोहम्मद अयाज नियाजी हमले में मारे गए दो लोगों में से एक थे।

मध्य काबुल में हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है, जो शहर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।

नियाजी काबुल में प्रसिद्ध थे और उनके राजनीतिक भाषण सुनने के लिए उपासक मस्जिद के बाहर मैदान तक में खड़े होकर सुनते थे।

एरियन ने शुरू में कहा कि हमला आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह कैसे हुआ।

राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता ने इस घटना को “जघन्य” हमला कहा।

अन्य ख़बरें

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

Newsdesk

चीन की मांग, क्यूबा पर प्रतिबंध और दबाव तुरंत खत्म करे अमेरिका

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment