19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहेडलाइंस

लोकसभा अध्यक्ष ने हेल्पलाइन शुरू की, यूक्रेन में 100 छात्रों से किया संपर्क

नई दिल्ली/कोटा, 26 फरवरी (आईएएनएस)| लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है और इसका संचालन नई दिल्ली में उनके आवास कार्यालय और कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में कैंप कार्यालय से किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हुई इस हेल्पलाइन पर अब तक 15 राज्यों के 100 से ज्यादा छात्र और अभिभावक संपर्क कर चुके हैं।

यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, बिहार आदि राज्यों के छात्रों ने शुक्रवार शाम तक इस हेल्पलाइन पर संपर्क किया है।

हेल्पलाइन पर छात्रों और उनके माता-पिता के बारे में जानकारी इक्ठ्ठी की गई है और केंद्रीय विदेश मंत्रालय (एमईए) को उपलब्ध कराई गई है। वहीं विदेश मंत्रालय और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जो भी जानकारी जारी की जा रही है। उसके बारे में छात्रों और अभिभावकों को व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए सूचित किया जा रहा है।

इसके अलावा छात्रों से संयम और धैर्य बनाए रखने, मदद आने तक सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और हेल्पलाइन के माध्यम से एक दूसरे की मदद करने की भी अपील की जा रही है।

भारतीय दूतावास के माध्यम से जिन छात्रों की मदद की जानी है, उनके लिए बिरला ने यह हेल्पलाइन शुरू की है। यह 24 घंटे की हेल्पलाइन है जिससे नई दिल्ली में 011-23014011 और 23014022 पर और कोटा कैंप कार्यालय में 0744-2505555 और 9414037200 पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment