19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

अबतक 29,000 लोगों ने पोलैंड-यूक्रेन सीमा पार की : बॉर्डर गार्ड

वारसॉ, 26 फरवरी (आईएएनएस)| अबतक 29,000 लोग यूक्रेन की सीमा से पोलैंड में दाखिल हुए हैं। ये जानकारी पोलैंड के बॉर्डर गार्ड ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोलिश बॉर्डर गार्ड ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को 29,000 लोग पोलैंड में दाखिल हुए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वोज्शिएक एंड्रूसिविक्ज ने गुरुवार को पोलिश प्रेस एजेंसी को रूस द्वारा डोनबास में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के बाद बताया कि पोलैंड, यूक्रेन में संघर्षो के दौरान सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार है और पोलैंड आने वालों को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए भी तैयार है।

पोलैंड के उप आंतरिक मंत्री पावेल स्जेफर्नकर के अनुसार, पोलैंड के पूर्वी ल्यूबेल्स्की प्रांत में विस्थापित यूक्रेनियनों के लिए आठ स्वागत केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, पोलैंड में आने वाले यूक्रेनियन को भोजन, चिकित्सा सहायता और जानकारी दी जाएगी।

पोलैंड के स्वास्थ्य मंत्री एडम नीडजिएल्स्की ने वर्चुअना पोल्स्का वेबसाइट के साथ एक साक्षात्कार में कहा, पोलैंड संघर्ष में घायल हुए यूक्रेनियाई लोगों को ले जाने के लिए एक मेडिकल ट्रेन भी तैयार कर रहा है और रोगियों को प्राप्त करने के लिए 120 अस्पताल तैयार किए हैं।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment