22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

फुटबाल : बुडापेस्ट होनवेड ने जीता हंगरी कप खिताब

बुडापेस्ट, 4 जून | बुडापेस्ट होनवेड एफसी ने फाइनल में मेजकोवस्ड को 2-1 से हराकर आठवीं बार प्रतिष्ठित हंगरी कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। होनवेड एफसी का 11 साल में यह पहला खिताब है। कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया में दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में सभी मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन हंगरी में बुधवार को पुस्कस एरेना स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले करीब 9600 दर्शक मौजूद थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,कोरोनावायरस के बीच, हंगरी कप एनबी1 के बाद देश में शुरू होने वाली दूसरी सबसे बड़ी फुटबाल टूर्नामेंट है। होनवेड ने इससे पहले 1926, 1964, 1985, 1989, 1996, 2007 और 2009 में यह ट्रॉफी जीती थी।

खिताबी मुकाबले में होनवेड ने 33वें मिनट में गोल करके बढ़त बना ली। लेकिन इसके चार मिनट बाद ही मेजोवस्ड ने 37वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया।

होनवेड की टीम ने इसके बाद 56वें मिनट में गोल दागकर अपनी बढ़त को 2-1 तक पहुंचा दिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच में सामाजिक दूरी के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

अन्य ख़बरें

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की, लाबुशेन बाहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading