23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

एक दिन में 4,000 से अधिक नागरिकों को निकाला गया : यूक्रेन की डिप्टी पीएम

कीव,15 मार्च (आईएएनएस)| यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वीरेशचुक ने कहा कि मानवीय गलियारों के माध्यम से पिछले 24 घंटों में 4,000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक निकाला गया। सोमवार की देर रात एक वीडियो संबोधन में, वीरेशचुक ने कहा कि 10 में से सात गलियारे सोमवार को चालू थे।

उप प्रधानमंत्री के अनुसार, 2,028 लोगों को कीव क्षेत्र के होस्टोमेल, नेमिशायेवो, वोरजेल, दिमित्रिव्का, पेरेमोही से निकाला गया, जबकि 1,780 अन्य अलगाववादी लुहान्स्क क्षेत्र के सेवेरोडोनेत्स्क, पोपसना, हिर्सके, रुबिजने, क्रेमिना और लिसिचन्स्क से बाहर चले गए।

उक्रेइंस्का प्रावदा ने मंत्री के हवाले से कहा कि हालांकि, रूसी बलों ने कीव के ब्रोवरी जिले में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसके कारण निकासी बसें बोहदानिव्का, नोवा बोहदानिव्का और बोब्रीक के गांवों में नहीं जा सकीं।

वीरेशचुक ने कहा कि मारियुपोल में स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही क्योंकि रूसी सेना ने रणनीतिक बंदरगाह शहर पर हमला जारी रखा।

उन्होंने कहा कि मारियुपोल के लिए भोजन, दवा और पानी के साथ मानवीय सहायता का एक काफिला घिरे शहर से लगभग 60 किमी दूर बर्दियांस्क में अवरुद्ध रहा।

उप प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि रूस द्वारा कथित रूप से अपहरण किए गए तीन यूक्रेनी नागरिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मेलिटोपोल (इवान फेडोरोव) और निप्रोरुडने (येवेन माटेयेव) के मेयरों का 13 मार्च को अपहरण कर लिया गया था, जबकि यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के एक कर्मचारी ओलेक्सी डैनचेंको दो दिनों से कैद में हैं।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading