23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्याद कमाई करने वाले शीर्ष-10 खिलाड़ियों में कोहली

Virat Kohli. (File Photo)

नई दिल्ली, 5 जून| भारत के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में इकलौते क्रिकेटर हैं।

यह आंकड़े 12 मार्च से 14 मई के बीच यानी लॉकडाउन के बीच अटेन ने जुटाए हैं जिसमें कोहली ने अपनी पहचान शीर्ष खिलाड़ियों में दर्ज कराई है।

कोहली इस सूची में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने स्पांसर पोस्ट के जरिए 379, 294 पाउंड जुटाए हैं। उन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान सिर्फ तीन पोस्ट किए और प्रति पोस्ट लगभग 126,431 पाउंड कमाए हैं।

इस सूची में दुनिया के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नंबर पर हैं। इस दौरान इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने 1.8 मिलियन पाउंड कमाए हैं। रोनाल्डो के बाद स्पेन के फुटबाल कल्ब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी दूसरे और ब्राजील के स्टार फुटबालर नेमार तीसरे स्थान पर हैं। इन दोनों ने क्रमश: 1.2 और 1.1 मिलियन पाउंड कमाए हैं।

अन्य ख़बरें

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

Newsdesk

ज्यादा से ज्यादा नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है: राजीव शुक्ला

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला ‘पंजा’, 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading