36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : भारत ने इटली को पीछे किया, सामने आए 2.36 लाख मामले

नई दिल्ली, 6 जून | भारत ने कोरोनावायरस महामारी से संक्रमति हुए लोगों की संख्या में इटली को पीछे कर दिया है। देश में पिछले 24 घंटों में 294 नई मौतों के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के 9 हजार 887 नए मामले सामने आए, जिसके बाद से कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 36 हजार 657 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के अनलॉक के पहले चरण में यह उछाल देखने को मिला है। वहीं, सरकार ने अगले सप्ताह से धार्मिक स्थानों को खोलने की योजना बनाई है।

कोविड-19 संक्रमण के सामने आए कुल मामलों में से वर्तमान में 1 लाख 15 हजार 942 लोग महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 14 हजार 72 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर 6 हजार 642 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां सर्वाधिक 80 हजार 229 मामले आए हैं। इसके बाद 28 हजार 694 मामलों के साथ तमिलनाडु, 26 हजार 334 मामलों के साथ दिल्ली और 19 हजार 94 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।

अकेले महाराष्ट्र में वर्तमान में 42 हजार 224 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद 15 हजार 311 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी का स्थान है। तमिलनाडु और गुजरात में यह आंकड़ा क्रमश: 12 हजार 700 और 4 हजार 901 है।

वहीं, कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 67 लाख के पार पहुंच चुका है, जबकि महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 94 हजार से अधिक हो गई है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर में शनिवार सुबह तक कुल 67 लाख 31 हजार 824 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 94 हजार 787 रही।”

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 9 हजार 127 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 18 लाख 97 हजार 239 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 14 हजार 941 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 49 हजार 256 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 2 लाख 84 हजार 734 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 40 हजार 978 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 36 हजार 184 मामलों के साथ भारत, 2 लाख 34 हजार 531 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 90 हजार 180 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 87 हजार 400 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 84 हजार 924 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 68 हजार 340 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 67 हजार 156 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 22 हजार 499 मामलों के साथ चिली और 1 लाख 10 हजार 26 मामलों के साथ मेक्सिको महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 344 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 34 हजार 21 मौतों के साथ ब्राजील, 33 हजार 774 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 114 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 134 मौतों के साथ स्पेन और 13 हजार 170 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने जारी किया 10 साल का रोडमैप

Newsdesk

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

Newsdesk

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading