सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान के साथ कूटनीतिक दरवाजा अभी भी खुला : अमेरिका

United States Special Representative for Iran, Brian Hook, briefs media in New York on Tuesday, August 20, 2019. (Photo: Arul Louis)

वाशिंगटन, 6 जून | ईरान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने कहा है कि ईरान के साथ व्यापक रूप से बातचीत के लिए कूटनीतिक दरवाजा अभी भी खुला है। ईरान द्वारा अमेरिकी नौसेना के पूर्व जवान माइकल व्हाइट को रिहा किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को हुक ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘कई वर्षो से कूटनीतिक दरवाजा खोल रखा है।’ व्हाइट को करीब दो साल बाद रिहा किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा, “हम (ईरानी) शासन को कूटनीति के साथ अपनी कूटनीति पर खरा उतरते देखना चाहते हैं।”

हुक ने कहा कि अमेरिका-ईरानी संपर्क अब तक कैदियों की पारस्परिक रिहाई तक सीमित थे और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर नहीं।

हालांकि, उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ईरान पर सख्त आर्थिक प्रतिबंधों की अपनी नीति पर कायम रहेगा, जिसका मकसद ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर तथाकथित वार्ता के लिए मजबूर करना है।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading