November 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इटली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33,846 हुई

रोम, 7 जून । इटली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 72 लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 33,846 हो गई। नागरिक सुरक्षाा विभाग ने यह जानकारी शनिवार को दी। बताया गया है कि संक्रमण के सक्रिय मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। शुक्रवार को सक्रिय मामलों की संख्या जहां 1,099 थी, शनिवार को दोपहर तक 35,877 तक पहुंच गई। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान ठीक होने वाले 1,297 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 165,078 तक जा पहुंची।

कोविड-19 से संक्रमण के 270 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या बीते 24 घंटे में बढ़कर 234,801 हो गई।

अन्य ख़बरें

अटलांटा में आपूर्ति श्रृंखलाओं और महत्वपूर्ण खनिजों पर हुई प्रगति पर क्वाड मंत्रियों ने अपनी राय रखी

Newsdesk

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment