सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए फिर से लॉकडाउन लगाएगा

DHAKA, May 31, 2020 (Xinhua) — People with protective gear walk on a street in Dhaka, Bangladesh, on May 31, 2020. Offices, businesses and transport services resumed in Bangladesh Sunday on a limited scale after being suspended over two months following the COVID-19 outbreak. (Str/Xinhua)

ढाका, 7 जून | कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार ने राजधानी ढाका और देश में अन्य जगहों पर क्षेत्रवार तरीके से फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हबीबुर रहमान खान, जो कोविड-19 पर बांग्लादेशी सरकार के मीडिया सेल के संयोजक भी हैं, ने शनिवार को कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर बांग्लादेश के हिस्सों में लॉकडाउन लगाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

यह निर्णय बांग्लादेश द्वारा पिछले महीने के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन को हटा लेने के लगभग एक सप्ताह बाद आया है।

उन्होंेने कहा कि देश में कोविड-19 के केंद्र ढाका में इंफेक्शन क्लस्टर और हॉटस्पॉट की पहचान करके लॉकडाउन को शुरू में इस शहर में सीमित पैमाने पर लागू किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि धीरे-धीरे, हम देश में और जगहों, शहरों और कस्बों में लॉकडाउन लगाने के लिए कदम उठाएंगे।

आठ मार्च के बाद से, वायरस लगभग हर बांग्लादेशी जिले में फैल गया है और 846 मौतों के साथ मामलों की संख्या बढ़कर 63,026 हो गई है।

अन्य ख़बरें

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading