20.4 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मप्र का सबसे ऊंचा ओवर ब्रिज बना कटनी में

कटनी/भोपाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा ओवर ब्रिज कटनी में बना है, इसकी ऊंचाई 18 मीटर से ज्यादा है। यह ओवर ब्रिज बनकर तैयार है और इसका गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करने वाले है। बताया गया है कि कटनी शहर में रेलवे ओवर ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बना है। इसको प्रदेश का सर्वाधिक ऊंचा ब्रिज होने का गौरव हासिल है। रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरे इस ओवर ब्रिज की ऊंचाई 18.04 मीटर है।

बताया गया है कि यहां रेलवे द्वारा प्रदेश का पहला ग्रेड सेपरेटर भी बनाया जा रहा है, जिसकी क्लियरिंग देने के लिये ब्रिज की ऊंचाई बढ़ाई गई है। ब्रिज के निर्माण में इंजीनियरिंग की अत्याधुनिक तकनीक और सामग्री का प्रयोग किया गया है। ब्रिज पर शोर में कमी के लिये नॉइज बेरियर लगाया गया है। इस 48 पिलर पर खड़े रेलवे ओवर ब्रिज कम फ्लाई ओवर की बरगवां से चांडक चौक तक कुल लंबाई 1433.51 मीटर है। ब्रिज की भारवाहन क्षमता 70 टन है। इसमें कुल 47 स्पॉन हैं, जिसमें 51-51 मीटर के दो ऐसे स्पॉन हैं, जिनके एक गर्डर का वजन डेढ़ सौ टन और ऊंचाई तीन मीटर हैं।

इस रेलवे ओवर ब्रिज के बन जाने से कटनी के रहवासियों को ट्रेफिक जाम की झंझट से मुक्ति मिलेगी। आवागमन सुगम होगा और शहर का ट्रेफिक सिस्टम बेहतर होगा। साथ ही कटनी शहर से जबलपुर के बीच आवागमन वाले नागरिकों को पहले लगने वाले जाम की समस्या का सामना अब नहीं करना पड़ेगा।

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment