20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल ने राजनाथ को घेरा, चीनी घुसपैठ पर पूछे सवाल

New Delhi: Congress leader Rahul Gandhi addresses during an election rally organised to campaign for the party candidate Poonam Azad, ahead of February 8 Delhi Assembly elections, at Delhi’s Sangam Vihar on Feb 4, 2020. 

नई दिल्ली, 9 जून | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी कुछ दिनों पहले देश की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिलने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शायराना अंदाज में उन पर तंज कसा था और अब राहुल गांधी ने भारत में चीनी घुसपैठ पर सवाल पूछते हुए उन पर पलटवार किया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए सवाल पूछा, “एक बार रक्षा मंत्री की हाथ के चिन्ह पर टिप्पणी पूरी हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर चीन ने कब्जा जमा लिया है?”

दरअसल, इसके एक दिन पहले राहुल गांधी द्वारा चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे पर सवाल उठाए जाने को लेकर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया था।

राजनाथ सिंह ने मिर्जा गालिब के एक शेर को अपने अलग ढंग से प्रस्तुत करते हुए लिखा था, “हाथ में दर्द हो तो दवा कीजै, हाथ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..।”

यहां रक्षा मंत्री का तात्पर्य कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ से था।

राहुल गांधी द्वारा शाह पर चुटकी लेने के बाद सोमवार को दोनों राजनीतिक पक्षों के बाद वाकयुद्ध तेज हो गया क्योंकि शाह ने दावा किया था कि अमेरिका और इजरायल के बाद अपनी सीमाओं की रक्षा करने वाला भारत एकमात्र देश है।

शाह के इस बयान पर राहुल ने लिखा था, “सबको मालूम है सीमा की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को, शाह-यद ये ख्याल अच्छा है।”

बिहार में रविवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है और अपनी सीमाओं की रक्षा करने में भारत, अमेरिका और इजरायल के बाद आता है।”

3 जून को राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट किया था: “क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत में नहीं आया है?”

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment