19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 5 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 10 जून | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह सुगू गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

पुलिस ने कहा कि पहले सुगू गांव को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी की गई।

जैसे ही सुरक्षा बलों ने वहां फोकस किया, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए।

एक हफ्ते से भी कम समय में शोपियां जिले में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है।

रविवार को, रेबन गांव में एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे, जबकि सोमवार को शोपियां के पिंजुरा गांव में चार आतंकवादी मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment