November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बंगाल के फरक्का में दो करोड़ की बैंक लूट में पकड़ा गया झारखंड का गिरोह

रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के फरक्का में बुधवार को हुई दो करोड़ की बैंक लूट के मामले में झारखंड का एक गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह के तीन सदस्यों को बंगाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक फरक्का में एक्सिस बैंक की शाखा में लूट की घटना को आठ-नौ युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था। बता दें कि बुधवार को अपराह्न् डेढ़ बजे चार बाइक पर आये आठ-नौ लोग हथियार लहराते बैंक में घुसे। उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को कब्जे में लेकर दो करोड़ रुपये लूटे और बाइक से अलग-अलग दिशाओं में भाग गये।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया। झारखंड के बड़हरवा की ओर भाग रहे तीन अपराधियों को बंगाल पुलिस ने घोरायपाड़ा नामक जगह पर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच कई राउंड की गोलीबारी हुई। इनके पास से लूटी हुई राशि का एक बड़ा हिस्सा बरामद किया गया।

पकड़े गये अपराधियों के नाम विश्वजीत राय, अरुण सरकार व प्रभाकर सिकदार बताये गये हैं। झारखंड पुलिस ने बंगाल जाकर तीनों की पहचान की है।

तीनों राधा नगर थाना क्षेत्र के श्रीधर नौ नंबर कालोनी के रहनेवाले हैं। इससे पूर्व इन तीनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया है। बहरहाल मामले की छानबीन चल रही है।

बाकी अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक सभी अपराधियों के बारे में सुराग मिल गये हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment