September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

इटली में कोविड-19 से 24 घंटों में 71 मौतें, अब तक 34 हजार से अधिक मौतें

ROME, May 9, 2020 (Xinhua) — People walk along a street in Rome, Italy, on May 8, 2020. Italy on Friday posted a decrease in COVID-19 intensive care cases and hospitalizations as the death toll passed the 30,000 mark, according to the country’s Civil Protection Department. (Photo by Alberto Lingria/Xinhua)

रोम, 11 जून | इटली ने पिछले 24 घंटों में कोविड -19 से 71 मौतों की सूचना दी है। देश में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक हुई मौतों की संख्या 34,114 पहुंच गई है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी जारी की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि सक्रिय संक्रमण की कुल संख्या घटकर 31,210 हो गई है, जो कि मंगलवार की तुलना में 1,162 कम है।

इन सक्रिय संक्रमणों में से 249 गहन देखभाल में हैं (मंगलवार से 263 कम) और 4,320 लोग लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं (पिछले 24 घंटों से 4,581 कम)। शेष 27,141, या लगभग 86 प्रतिशत लोग घर पर आइसोलेशन में हैं। इनमें या तो लक्षण नहीं हैं या हल्के लक्षण हैं।

इस बीच, 1,293 कोविड -19 रोगी ठीक हुए हैं, जिससे इस घातक वायरस से मुक्त होने वालों की संख्या 1,69,939 हो गई है।

कोविड-19 मामलों की कुल संख्या जिसमें संक्रमण, मौत और ठीक हुए रोगियों को मिलाकर पिछले 24 घंटों में 2,35,763 हो गई है, जो मंगलवार से 202 अधिक है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

‘उन पर कड़ा प्रहार करेंगे’, जॉर्डन में मिसाइल अटैक के बाद ट्रंप ने ईरान को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading